लेखक परिचय
“शतरंज शिक्षा” पत्रिका के संस्थापक, संपादक एवं शतरंज को जीवन–मूल्यों से जोड़ने वाले विचारक का परिचय।

परिचय – “शतरंज शिक्षा” पत्रिका के संस्थापक
मैं एस. ए. ए. काज़मी, शतरंज प्रेमी, लेखक एवं शैक्षिक कार्यकर्ता हूँ। मैं शतरंज को केवल एक खेल नहीं, बल्कि बौद्धिक विकास, अनुशासन और जीवन–मूल्यों की पाठशाला मानता हूँ।
इसी उद्देश्य से मैंने “शतरंज शिक्षा” नामक एक मासिक हिंदी पत्रिका की शुरुआत की, जिसका लक्ष्य देश के प्रत्येक कोने तक शतरंज ज्ञान को निःशुल्क पहुँचाना है।
“शतरंज शिक्षा” पत्रिका पूर्णतः निःशुल्क है और इसे किसी भी वर्ग, आयु अथवा क्षेत्र के पाठक स्वतंत्र रूप से पढ़ सकते हैं। यह विशेष रूप से उन खिलाड़ियों, अभिभावकों और प्रशिक्षकों के लिए समर्पित है जो शतरंज को बौद्धिक विकास का माध्यम मानते हैं।
इस पहल के अंतर्गत यह वेबसाइट भी प्रारंभ की गई है, जहाँ से पाठक पत्रिका के सभी अंक निःशुल्क PDF रूप में डाउनलोड कर सकते हैं। हमारा उद्देश्य है कि आर्थिक सीमाएँ कभी भी ज्ञान प्राप्ति में बाधा न बनें।
मेरा विश्वास है कि यदि शतरंज को सही मार्गदर्शन के साथ सिखाया जाए, तो यह आने वाली पीढ़ी को सोचने, निर्णय लेने और आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
शतरंज शिक्षा — केवल एक पत्रिका नहीं, एक आंदोलन।
— एस. ए. ए. काज़मी
संस्थापक एवं संपादक, शतरंज शिक्षा
(ज्ञान के लिए, खेल के माध्यम से)
दायित्व एवं उपलब्धियाँ
FIDE Arbiter
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष एवं नियमबद्ध प्रतियोगिताओं के संचालन में सक्रिय भूमिका।
Arena FIDE Master (AFM)
वर्ष 2023 में Arena FIDE Master की उपाधि प्राप्त।
जिला शतरंज संघ – अजमेर
अध्यक्ष के रूप में प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण एवं प्रतिभा विकास का नेतृत्व।
शैक्षिक व सामाजिक योगदान
शतरंज को शिक्षा और संस्कार से जोड़ने हेतु निरंतर प्रयास।
प्रमाण पत्र एवं प्रशिक्षण

FIDE International Arbiter (IA)
Certification Seminar
22–23 June 2024

Arena FIDE Master (AFM)
Title Awarded – 2023

FIDE FPL Seminar
10–12 June 2024
Gandhinagar, Gujarat

Rajasthan Chess Association
प्रशस्ति पत्र
31 May 2025 · Nagaur
← प्रमाण पत्र देखने के लिए तीर या बिंदुओं का उपयोग करें →